छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ : प्रेमी ने कर दी गर्लफ्रेण्ड की मां की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़  :  प्रेमी ने कर दी गर्लफ्रेण्ड की मां की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला
Share

जांजगीर-चांपा : जिले में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की मां की हत्या कर दी। युवक ने महिला को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने अपने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने अपनी प्रेमिका के मां के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर बलौदा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि जावलपुर निवासी रामप्रसाद धीवर ने थाने में शिकायत किया कि मेरी पत्नी बृहस्पति बाई 55 वर्ष 23 मार्च की रात खाना खाकर सो गई थी। इसी दौरान 23-24 मार्च की दरमियानी रात को किसी शख्स ने मेरी पत्नी के सिर में हत्या करने के मकसद से पत्थर पटक दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के बाद ही उसे अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा था, तभी शनिवार को उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस ने नगपुरा निवासी आरोपी रवि कश्यप 25 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मगर पूछताछ में उसने जो बताया है वह हैरान करने वाला था। शाटी टूट जाए, इसलिए मारा रवि ने बताया कि मैं बृहस्पति बाई की बेटी से प्रेम करता हूं। लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसलिए मैं नाराज था। इसके कारण ही मैंने अपनी प्रेमिका की मां को मारने के मकसद से उसके सिर पर पत्थर पटका था। जिससे ये शादी टूट जाए। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आया है।



Share

Leave a Reply