छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ : जेल में विचाराधीन कैदी की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : जेल में विचाराधीन कैदी की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस
Share

दुर्ग : केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद विचाराधीन कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शराब माफिया और निगरानी बदमाश गोपाल ठुठवा 48 वर्ष की बीपी बढऩे से उसकी बेचैनी बढ़ गई और वह सुबह उठकर जेल में टहल रहा था। अचानक वह जमीन पर गिरा तो सभी लोग दौड़े और उसे उठाया तब तक उसकी सांसें बंद हो गई थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गोपाल ठुठवा सूर्य विहार कालोनी हाउसिंग बोर्ड जामुल में रहता था। दुर्ग भिलाई में गुंडे बदमाशों में बड़ा नाम था। वह कई बार शराब तस्करी के चलते गिरफ्तार भी हो चुका था। 10 साल पहले एक झगड़े में दूसरे बदमाशों ने उसे पकड़ा और उसका बायां हाथ काट दिया था। उसके बाद से गोपाल का अपराध और बढ़ गया था। उसके ऊपर जामुल थाना प्रभारी को थप्पड़ मारने का भी आरोप था। तब से वह जामुल थाने का निगरानी बदमाश भी है। वह दुर्ग जेल में करीब तीन महीने से बंद था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गोपाल अपने बैरक में बाथरूम करने गया था। इसके बाद वह सोया नहीं और अंदर टहल रहा था। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। जेल के प्रहरियों ने तुरंत उसे उठाया और अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल एसपी योगेश क्षेत्रीय ने उसकी मौत की पुष्टि की है। वहीं दुर्ग सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव का कहना है कि दुर्ग जेल के अंदर गोपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई या अन्य किसी कारण से इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

 



Share

Leave a Reply