छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में होगा व्हाट्सएप कॉल सेंटर

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में होगा व्हाट्सएप कॉल सेंटर
Share

राजनांदगांव । प्रदेश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों का संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रयासरत है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आयोग द्वारा महिलाओं के आवेदन के लिए वाट्सअप नम्बर जारी किया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की विशेष पहल पर यह व्हाट्सएप कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इससे महिलाओं को राज्य शासन के विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं का सशक्तिकरण एवं अपने अधिकारों को प्राप्त किए जाने में अधिक सक्षम बनाने तथा उत्पीडऩ संबंधी मामलों एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सहायता मिलेगी। अब महिला `वॉट्सअप कॉल सेंटरÓ मोबाइल नंबर - 9098382225 के माध्यम से संपर्क कर या मैसेज या वॉइस मैसेज के माध्यम से आवेदन पत्र, शिकायत, सुझाव आदि प्रेषित कर सकेगी।
 



Share

Leave a Reply