छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 3 सदस्य ने किया जहर का सेवन, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक

 छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 3 सदस्य ने किया जहर का सेवन, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक
Share

गरियाबंद। हेरापाल निवासी दुर्गेश साहू अपनी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेन्द्र ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। सुबह जब काफी देर तक भी उनके घर का दरवाजा नहीं खुला, तो घर के बगल में रहने वाले जागेश्वर साहू ने अपने घर की छत से झांककर देखा। आंगन में पुष्पेन्द्र बेहोश की हालत में दिखाई दिया, इसके बाद उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने किसी तरह दुर्गेश के घर का दरवाजा खोला, अंदर कमरे में दुर्गेश और उसकी पत्नी पुनिया बाई बिस्तर पर पड़े हुए थे। तीनों ने खेत में छिड़कने वाले कीटनाशक का सेवन किया था, जिसकी बदबू उनके शरीर के साथ-साथ पूरे घर में फैल गई थी। तीनों को तत्काल संजीवनी 108 की सहायता से राजिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर्स ने दुर्गेश को ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेन्द्र की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान पुनिया बाई की भी मौत हो गई, पुष्पेन्द्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बेटे पुष्पेन्द्र की शादी हो चुकी है। घटना के वक्त उसकी पत्नी होली मनाने अपने मायके गई हुई थी। तीनों ने सामूहिक आत्महत्या का निर्णय क्यों लिया, इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही लग पाएगा, फिलहाल घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
 


Share

Leave a Reply