CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

छत्तीसगढ़: आठ प्रतिष्ठानों से वसूला गया साढ़े 18 हजार रूपए का जुर्माना

 छत्तीसगढ़: आठ प्रतिष्ठानों से वसूला गया साढ़े 18 हजार रूपए का जुर्माना
Share

धमतरी। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम और निगाह रखने के लिए नगरपालिक निगम धमतरी, राजस्व और पुलिस विभाग का संयुक्त दल गठित किया गया है। इस दल द्वारा आज शहर के आठ प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करना, मास्क नहीं लगाना और नापतौल कांटा में सील अंकित नहीं करना पाया गया। इसके मद्देनजर दल द्वारा कुल साढ़े 18 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल दास-आनंद दास प्रतिष्ठान से साढ़े पांच हजार रूपए, नेहा प्लास्टिक स्टोर से पांच हजार रूपए, विक्की प्रोविजन, मानिक मेडिकल और मनीष दुकान से दो-दो हजार रूपए, राखेचा मेडिकल से डेढ़ हजार रूपए तथा ओम डेयरी से पांच सौ रूपए का जुर्माना वसूला गया।


Share

Leave a Reply