छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़: थल सेना भर्ती रैली 03 से 12 मार्च तक जिले के इस स्टेडियम में

 छत्तीसगढ़: थल सेना भर्ती रैली 03 से 12 मार्च तक जिले के इस स्टेडियम में
Share

जगदलपुर। थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 03 मार्च से 12 मार्च तक रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में किया जा रहा है। पहले यह भर्ती रैली आउटडोर स्टेडियम कवर्धा में 16 अप्रैल को आयोजित होनी थी किंतु भारतीय थल सेना रैली को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्थगित किया गया था। इस भर्ती रैली में केवल ऐसे आवेदक भाग ले सकते है जिन्होंने 16 अप्रैल से आउटडोर स्टेडियम कवर्धा में आयोजित होने वाले थल सेना भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाया है।
 


 

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर द्वारा थल सेना भर्ती रैली के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। थल सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले आवेदकों के लिए प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आरटीओ आॅफिस के पास आड़ावाल जगदलपुर में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

 
 

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार 03 मार्च से 12 मार्च तक सेना भर्ती रैली का आयोजन पंडित रविशंकर आउटडोर स्टेडियम दुर्ग में राज्य के सभी 28 जिलों के लिए किया जा रहा है। कुल 35 हजार 857 योग्य पुरूष उम्मीदवार रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कर चुके है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार प्रवेश पत्र 17 फरवरी से 02 मार्च तक वेबसाईट http://ww5.joinindianarmy.in/ पर डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।



Share

Leave a Reply