CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितंबर को करेंगे नवीन जिला सक्ती का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितंबर को करेंगे नवीन जिला सक्ती का शुभारंभ
Share

 जांजगीर-चांपा: मुद्दतो बाद ऐसा ऐतिहासिक पल आने वाला है, जिसका इंतजार वर्षों से सक्ती के रहवासियों को था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में नवीन जिला सक्ती का शुभारंभ कार्यक्रम होगा।

9 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का भूगोल बदलेगा और जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर सक्ती नये जिले के रूप में अपने अस्तित्व में आएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवीन जिले सक्ती के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शुभारंभ अवसर पर उनके द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन, आमसभा, रोड शो आदि में शामिल होंगे।



Share

Leave a Reply