CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

कलेक्टर ने मनरेगा मजदूरों से की बातचीत, दिये यह निर्देश....

कलेक्टर ने मनरेगा मजदूरों से की बातचीत,  दिये यह  निर्देश....
Share

नारायणपुर : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी बुधवार को अपने ओरछा प्रवास के दौरान कोंगेरा पहुंचे। उन्होंने देखा की सड़क किनारे कुछ मजदूर काम कर रहे है, कलेक्टर ने रूककर वहां काम कर रहे मजदूरों के पास गये और मजदूरों से काम के बारे में पूछा। मजदूरों ने बताया कि वे सभी कोंगेरा गांव के रहने वाले हैं, और वे मनरेगा अंतर्गत संचालित तालाबा गहरीकरण का कार्य कर रहे हैं।

कलेक्टर रघुवंशी मजदूरों से मजदूरी भुगतान, कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी, कार्य करने का समय आदि के बारे में पूछा। मजदूरों ने बताया कि मजदूरी का भुगतान सीधे खाते में किया जाता है। कोंगेरा में बैंक संचालित नहीं होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय तक की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें अनावश्यक समय एवं धन व्यय करना पड़ता है। कलेक्टर रघुवंशी ने इन मजदूरों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मजदूरों को मजदूरी का भुगतान गांव में किया जाये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे।

कलेक्टर रघुवंशी ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन के तहत् महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जिले में स्वीकृत सभी तालाबों में अधिक मजदूरों को लगाकर बरसात के पहले कार्य पूर्ण करें। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत कोंगेरा में संचालित डबरी निर्माण एवं अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया।

 



Share

Leave a Reply