छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कलेक्टर सिंह ने किया जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल रहे उपस्थित

कलेक्टर सिंह ने किया जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल रहे उपस्थित
Share

सूरजपुर कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत प्रेमनगर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्थापना शाखा, निर्माण कार्य शाखा का निरीक्षण किया तथा मनरेगा सहित अन्य कार्यों के मजदूरी भुगतान की लंबित प्रकरण को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ संजय राय सहित जनपद पंचायत के विभिन्न शाखाओं के कमर्चारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनपद स्तर पर जितने भी राशन व पेंशन के लंबित प्रकरण है, लंबित प्रकरणों का निराकरण यथाशीघ्र करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिये। उन्होंने जनपद में जितने नये गौठान बने है कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा जनसंवाद शिविर में जो भी समस्या संबंधी विषय ग्रामीणों की ओर से आए हैं उन्हें प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद स्तर पर जितने भी कार्य अप्रारंभ है उनको शीघ्र प्रारंभ कर जानकारी उपलब्ध कराने तथा जो कार्य पूर्ण हो गये है उनकी सीसी जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ सिंह ने जनपद स्तर पर जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, सभी कार्यों को गुणवत्ता युक्त निर्माण कर समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी तकनीकी सहायकों को मनरेगा की मजदूरी भुगतान, जनसंवाद में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने सख्त निर्देश दिए हैं।



Share

Leave a Reply