छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

तालाब में तैरती मिली कांग्रेस नेत्री के पति की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

तालाब में तैरती मिली कांग्रेस नेत्री के पति की लाश, जाँच में जुटी पुलिस
Share

जांजगीर चांपा, जिले में महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पति का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। वह रात को घर से निकला था। जिससे बाद वापस नहीं लौटा। आज उसकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नैला चौकी क्षेत्र के बगीचा पारा वार्ड नंबर 5 निवासी मुस्कान परवीन प्रदेश महिला कांग्रेस में सचिव हैं। वह अपने पति शहजादा अली (40) के साथ रहती थीं। इस बीच शहजादा अली शनिवार रात को 10 बजे घर से निकल गया था। जानकारी के अनुसार वह ज्यादातर रात को घर से निकल जाया करता था। फिर रात को नहीं आता था। इस वजह से स्वजन उनकी चिंता नहीं करते थे। रोज की तरह उनका इंतजार किए बिना सो गए। आज सुबह वार्ड के लोग जूना तालाब में नहाने गए तो एक शव तालाब में दिखा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब पता चला है कि यह शव शहजादा अली का है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। 



Share

Leave a Reply