छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मोबाइल को लेकर उपजा विवाद, छोटे ने बड़े भाई की चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार…

मोबाइल को लेकर उपजा विवाद, छोटे ने बड़े भाई की चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार…
Share

 धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम दोनर में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि ग्राम दोनर निवासी नंदकुमार ध्रुव के 3 बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा संतोष ध्रुव 35 वर्ष, अरविंद ध्रुव 24 वर्ष और सबसे छोटा जानू ध्रुव 22 वर्ष है। बताया जाता है कि जानू ध्रुव ने अपने बड़े भाई अरविंद से मोबाइल फोन मांगा। लेकिन उसने जानू को मोबाइल नहीं दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। शाम करीब 7 बजे इसी बात को लेकर मंझले और छोटे भाई के बीच मारपीट भी हुई।

इसके बाद अरविंद कमरे से निकलकर बाहर बरामदे में बैठ गया। इसी बीच गुस्साए छोटे भाई ने किचन से सब्जी काटने का चाकू उठाया और बरामदे में बैठे मंझले भाई पर हमला कर दिया। खून से लथपथ अरविंद ध्रुव को इलाज के लिए बड़े भाई संतोष, सरपंच अवेन्द्र देशलहरे और कोटवार अर्जुन नगारची जिला अस्पताल धमतरी लेकर आए। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुनी थाना पुलिस ने आरोपी जानू ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।



Share

Leave a Reply