छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कोरोना वायरस : सुकमा के 38 व भानुप्रतापपुर में 05 जवान कोरोना संक्रमित हुए

 कोरोना वायरस : सुकमा के 38 व भानुप्रतापपुर में 05 जवान कोरोना संक्रमित हुए
Share

जगदलपुर: बस्तर संभाग के सुकमा जिले के धुर नक्सल इलाके तेमेलवाड़ा के पुलिस कैम्प में 38 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के कन्हारगांव स्थित सशस्त्र सुरक्षा बल के 05 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही कुछ जवान छुट्टी से लौटे थे, संदेह के आधार पर कैंप में कुल 75 जवानों का कोरोना रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिसमें 38 जवान पॉजीटिव निकले। शेष नेगेटिव जवानों का भी टू नॉट टेस्ट किया जायेगा। जवानों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पॉजीटिव मिले सभी जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम जवानों पर नजर रखे हुए है।

सुकमा जिले में अब तक कुल 42 मरीज पॉजीटिव पाये गये हैं, सभी सुरक्षाबल के जवान हैं। वहीं भानुप्रतापपुर में लम्बे अंतराल के बाद कोरोना से 05 जवान पॉजीटिव मिलने से आम लोगों में दहशत का माहौल है। सभी जवानों को आइसोलेट कर क्षेत्र को कांटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
 



Share

Leave a Reply