CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

CRIME NEWS : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार...

CRIME NEWS : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार...
Share

जगदलपुर : जिले के करपावंड थाना क्षेत्र अंर्तगत धनपुर जामगुड़ा पारा निवासी हत्या का आरोपी हेमराज यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को आज गिरफ्तार कर धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपुर जामगुड़ा पारा निवासी हेमराज यादव की विवाह 10 साल पहले मंगलदई के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही हेमराज अपनी पत्नी मंगलदई के साथ घरेलू मामले को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत की बैठक भी हुई थी। मंगलवार को विवाद के बाद हेमराज ने घर में रखे टंगीया से मंगलदई पर हमला कर दिया, इस हमले में मंगलदई की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने फोन पर इस घटना की जानकारी मृतिका के पिता को दी, जिसके बाद मृतिका के पिता मौके पर पंहुचकर देखा कि खून से लथपथ उसकी बेटी की लाश घर में पड़ी हुई थी। वहीं घर के एक कोने में खून से सना टंगीया भी पड़ा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति गांव के बाहरी इलाके में जा कर छुप गया। मृतिका मंगलदई के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति हेमराज यादव को गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
 



Share

Leave a Reply