छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CRIME NEWS : पति ने किया पत्नी की जमकर पिटाई, फिर आँख में मारा चाकू....

CRIME NEWS : पति ने किया पत्नी की जमकर पिटाई, फिर आँख में मारा चाकू....
Share

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इतनी ही नहीं उसने चाकू से उसके आंख पर भी हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी पुराने झगड़े को लेकर नाराज था। फिर कहा-सुनी हुई तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 04 मार्च को कलावती मांझी शाम के वक्त घर पर अकेली थी। इसी वक्त उसका पति हरियर मांझी 40 शराब पीकर घर आया था। घर आने के बाद कलावती ने उसे खाना खाने के लिए कहा था, तब हरियर ने महिला से विवाद करना शुरू कर दिया था। विवाद के बाद उसने पहले तो लाठी-डंडे से महिला को पीटा था। फिर चाकू निकालकर उसके आंख में मार दिया था। इसके चलते महिला बुरी तरह घायल हो गई थी।

घायल होने के बाद महिला ने अपना इलाज करवाया था। इसके कुछ दिन बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता रहता था। कुछ पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी वजह से उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
 



Share

Leave a Reply