छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Crime News : पुलिस जवान को चाकू से किया वार, जानिये क्या है वजह...

Crime News : पुलिस जवान को चाकू से किया वार, जानिये क्या है वजह...
Share

भिलाई : पुलिस सिपाही को चाकू मारने के मामले में सेक्टर 4 निवासी भाजपा नेता प्रवीण उर्फ पाड़ू (33 वर्ष), रामनगर निवासी एमन राव (24 वर्ष), कैंप 1 निवासी बीरू सोनकर (25 वर्ष), स्मृति नगर निवासी दीपक सिंह (19 वर्ष), कैंप 2 निवासी कालू खान और सेक्टर 2 निवासी जगदीश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीती रात पेट्रोलिंग पर निकले सिपाही पर झगड़ा कर रहे युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। सिपाही की पीठ पर चाकू लगने से वह बेसुध होकर गिर गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्मृति नगर पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ नामजद एवं 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया जिसमें आज दोपहर तक छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि कोरोना बंदी को लेकर स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी कल देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी शामिल थे। उन्होंने देखा कि सूर्य मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां से भगाया। इसके बाद रात 11:30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वही लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकडऩे लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25 वर्ष) ने सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार किया। इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। रात में ही अन्य पुलिस कर्मियों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।


गौरतलब हो कि इस मामले में भाजुयमो के महामंत्री रहे प्रवीण उर्फ पाडू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाड़ू हाल ही में हुए भिलाई निगम के चुनाव में सेक्टर 4 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन्हें बचाने लिए पूरी रात भाजपा के बड़े नेताओं का तांता लगा रहा, लेकिन उनकी एक नहीं चली। जल्द ही पुलिस इनका चालान पेश करेगी। पुलिस वालों द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके परिजनों ने सोमवार सुबह स्मृति नगर चौकी का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस पर जबरदस्ती उनके लड़कों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। पुलिस वालों ने उन्हें फिलहाल समझा बुझाकर वापस भेज दिया है।
 



Share

Leave a Reply