छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दहेज प्रताडऩा के मामले में अपराध दर्ज, मामले की जाँच कर रही है पुलिस.....

दहेज प्रताडऩा के मामले में अपराध दर्ज, मामले की जाँच कर रही है पुलिस.....
Share

कोरबा : एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर जानकारी छिपाते हुए दूसरी शादी कर ली। फिर बहन के साथ मिलकर नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त भी किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

एसईसीएल के जयप्रकाश कॉलोनी निवासी रितिका सिंह मामले में पीडि़ता है। उसने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी शादी 2 साल पहले दीपक कुमार अजय से हुई थी। ससुराल पहुंचने पर वहां ननद श्वेता ने उसके सभी जेवर ले लिया। वहीं पता चला कि पति दीपक पहले से शादीशुदा है, जिसकी पहली पत्नी एकता सिंह से वर्ष 2015 में शादी हुई थी, जो जॉब लगने के बाद अलग रहती है। दीपक के साथ उसका तलाक नहीं हुआ है।

शादी से पहले इसकी जानकारी उनसे छिपाई गई। इस बात को पूछने पर दीपक ने बहन श्वेता के साथ मिलकर मारपीट करते हुए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। वहीं शादी के 3 माह के भीतर ही उसे मायके लाकर छोड़ दिया गया। साथ ही घर आने के लिए 10 लाख रुपए दहेज में लाने को कहा।

 



Share

Leave a Reply