छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सी आर पी एफ जवान ने गला रेतकर की आत्महत्या...

सी आर पी एफ जवान ने गला रेतकर की आत्महत्या...
Share

बीजापुर : बीजापुर के जैतालूर मार्ग में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 170 बटालियन के कैंप में एक जवान मोहन ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से गला व शरीर के कई अन्य अंगों को काटकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर एक से तीन बजे के बीच की बताई गई है। साथी जवानों ने मोहन को खून से लथपथ देखकर घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। देर शाम जवान के शव को एम्बाबिंग के लिए मेडिकल कालेज डिमरापाल भेजा गया।

जहां से बुधवार सुबह जवान का शव गृह राज्य हरियाणा के लिए भेज दिया गया है। बीजापुर थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि जैतालूर मार्ग में स्थित सीआरपीएफ कैम्प में मंगलवार को दोपहर कांस्टेबल मोहन के आत्महत्या का मामला आया था। पुलिस आत्महत्या है या हत्या सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है। जवान का शरीर इलेक्ट्रिक ब्लेड से कटा हुआ था। 33 वर्षीय मोहन पिता रोहित गागर वास बावनिया जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला था। अप्रैल 2009 में उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। 



Share

Leave a Reply