छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

इस जिले में प्रतिदिन 76 हजार लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा रोजगार

इस  जिले में प्रतिदिन 76 हजार लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा रोजगार
Share

जशपुर । जिले में कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस.मण्डावी के दिशा-निर्देश में स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक हितग्राहीमूलक कार्य स्वीकृत कर ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर रहा है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस.मण्डावी ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के कार्यो में सर्वाधिक कार्य स्वीकृति एवं श्रमिकों को नियोजित करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने बताया कि माह जनवरी में 42,55,971 मानव दिवस के एवज में 46,76,907 मानव दिवस अर्जित कर लिया गया है। इस प्रकार जनवरी महीने के प्राप्त लक्ष्य के एवज में 110 प्रतिशत मानव दिवस अर्जित किया गया है। प्रतिदिन के हिसाब से 1 लाख मजदूरो को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में हितग्राही मूलक व सामुदायिक कार्यो डबरी, तालाब गहरीकरण, नवीन तालाब निर्माण, कुआँ, साथ-साथ कृषि संबंधी कार्य व ’’जल संवर्धन व संरक्षण’’ के तहत् चेकडेम, बोल्डर डेम, ग्रेबियन पुल, सहित अधिकाधिक कार्यो को प्राथमिकता देते हुए योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन कार्यो के माध्यम से जिले में प्रतिदिन लगभग 76787 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 



Share

Leave a Reply