छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ अलर्ट: सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 के नये वेरियेंट डेल्टा प्लस मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट

छत्तीसगढ़ अलर्ट: सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 के नये वेरियेंट डेल्टा प्लस मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट
Share

राजनांदगांव। कोविड-19 के नये डेल्टा प्लस वेरियेंट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 के नये वेरियेंट मिलने से सीमाक्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कोविड-19 की नये वेरियेंट को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सीमा पाटेकोहरा चेकपोस्ट में कोविड-19 जांच केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का सैम्पलिंग अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सीमा में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की कोविड-19 जांच होने से इसके फैलाव को रोका जा सकता है। उन्होंने वहां प्रतिदिन जांच कराने वाले यात्रियों की जानकारी ली। चेक पोस्ट में कोविड-19 सैम्पलिंग के लिए संधारित पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 जांच केन्द्र में जागरूकता के लिए पोस्टर, बैनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों के सभी चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखी जाए।


कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि टीका सुरक्षा कवच है और कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें स्वयं की तथा परिवार की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। हमारी सावधानी ही कोरोना की तीसरी लहर को रोक सकती है। कोरोना से बचाव के लिए ऐप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। पाटेकोहरा चेकपोस्ट में इस दौरान उनके साथ एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply