छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

पति पत्नी में आपसी विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या.....

पति पत्नी में आपसी विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या.....
Share

कोरबा : ग्राम पंचायत धवईपुर के रामनगर में एक विवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों को जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।छुरी के बिलहा पारा निवासी गीता देवी 31 वर्ष का विवाह रामनगर निवासी राम नारायण सरवंश के साथ हुआ था। राम नारायण पहले से ववाहित था, उसके बावजूद प्रेम संबंध होने पर उनसे गीता से विवाह किया था। विवाह के बाद राम नारायण के साथ गीता व उसकी पहली पत्नी भी साथ रहती थी। कुछ दिनों तक दोनों के मध्य ठीक-ठाक संबंध रहा, पर बाद में दोनों के मध्य किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा।

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम राम नारायण शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गीता और राम नारायण का बीच विवाद हो गया। रात में खाना खाने के बाद सब सो गए, लेकिन गीता ने खाना नहीं खाया और अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर पर कमरे से आवाज आने पर जब राम नारायण ने जाकर देखा तो गीता देवी फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

तत्काल फांसी के फंदे से गीता को उतारा गया लेकिन तब तक गीता की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन देवांगन घटना स्थल पर पहुंचे। जांच उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
 



Share

Leave a Reply