CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

एक तरफ़ा प्यार के चलते सनकी आशिक ने की नाबालिग छात्रा की हत्या…

 एक तरफ़ा प्यार के चलते सनकी आशिक ने की नाबालिग छात्रा की हत्या…
Share

बालोद : बालोद जिले में सनकी आशिक ने ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा की टंगिए से हत्या कर दी। इस कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, आज, 7 जून को सुबह खून से लथपथ छात्रा का शव मिला, शव के पास खून से सनी टंगिया भी मिला। प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

आरोपी ने छात्रा की गर्दन पर टंगिया से वार कर हत्या की है। मिली जानकारी के मुताबिक साकरा गांव के पास हत्या हुई है। बरही गांव में रहने वाला रवि निषाद ने भूमिका कोसरे को धारदार हथियार से मार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर उपस्थित थे बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया। मामले में एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला है। बहुत लंबे समय से ये लड़की को परेशान कर रहा था। आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है।



Share

Leave a Reply