CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

विवाद के चलते बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट, भाई-बहन पर भी किया हमला

विवाद के चलते बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट, भाई-बहन पर भी किया हमला
Share

जगदलपुर। बस्तर जिले में देर रात उपजे पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर दी। आरोपी बेटे के हमले में छोटे दो भाई-बहन घायल हो गए। माँ की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने खुद भी जहर खा कर जान दे दी। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोडे़नार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ का अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा की सुरेंद्र ने धारदार हथियार से अपनी मां के ऊपर हमला किया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मारने के बाद दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे।
घटना के बाद आरोपी ने भी जहर खा कर जान दे दी। जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। 



Share

Leave a Reply