छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से अनुकम्पा नियुक्ति , लिपिक सेवा से बर्खास्त

शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से अनुकम्पा नियुक्ति , लिपिक सेवा से बर्खास्त
Share

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले लिपिक चंद्रकांत देवांगन को शासकीय नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के बाद सेवा समाप्ति का आदेश शुक्रवार को जारी किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर विकासखंड के ग्राम गनियारी निवासी चंद्रकांत देवांगन की अनुकंपा नियुक्ति के रूप में पदस्थापना कोटा विकासखंड के करगीकला हायर सेकंडरी स्कूल में की गई थी.

मुंगेली निवासी आसरे तिवारी ने इस नियुक्ति को नियम विरूद्ध बताते हुए मामले की शिकायत की थी. जिसमें पाया गया कि उनके परिवार में और सदस्य शासकीय सेवा में पूर्व से हैं. साक्ष्य छुपाकर उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति हासिल की है. मामले में चंद्रकांत को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के परिपालन में सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया, जिसमें उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया.

 



Share

Leave a Reply