छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बाप और बेटे निकले हत्यारे, आरोपी गिरफ्तार....

बाप और बेटे निकले हत्यारे, आरोपी गिरफ्तार....
Share

बिलासपुर : शहर से सटे सकरी पुलिस ने शिकायत के बाद चन्द घंटों के अन्दर हत्या के आरोपियों को धर दबोचा है। अक्सर देखने में आया है कि जब भी शहर में व्हीआईपी मुवमेन्ट होता है। अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। लेकिन सकरी पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सजगता को बेहतर तरीके से जाहिर किया है।

आरोपियों में सुरेंद्र उर्फ लालू सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी 19 साल,निवासी गोकुल नगर थाना सकरी, संतोष सूर्यवंशी पिता भुवन सूर्यवंशी 42 साल निवासी गोकुल नगर गुरु थाना सकरी हैं।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम संतोष यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 32 साल है। पीडि़त परिवार गोकुल नगर घुरु थाना सकरी का रहने वाला है। पुलिस संतोष यादव के हत्या के आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 का अपराध दर्ज किया है।

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोकुल नगर घुरू निवासी विनोद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि संतोष यादव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर संतोष सूर्यवंशी के साथ वाद विवाद हुआ। वाद विवाद के दौरान संतोष सूर्यवंशी का बेटा सुरेंद्र उर्फ लालू सूर्यवंशी पहुंच गया। इसके दोनों ने मिलकर संतोष यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट पहुंचने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष की मौत हो गयी।

शिकायत के बाद मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। पुलिस कप्तान,अतिरिक्त पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी सुरेंद्र फरार हो गया है। इसके बाद टीम ने घेराबन्दी कर नया बस स्टैंड के पहले तिफरा में मुख्य आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने बेटे के साथ जुर्म में शामिल होना कबूल किया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबन्दी कर पड़ोसी के घर से गिरफ्तार किया।

 



Share

Leave a Reply