छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

साबुन फेक्ट्री में लगी आग ,हादसे में कोई हताहत नही

साबुन फेक्ट्री में लगी आग ,हादसे में कोई हताहत नही
Share

भिलाई : बीती रात औद्योगिक क्षेत्र स्थित साबुन फैक्ट्री में लगी आग ने भारी तबाही मचाई है। इस आगजनी से जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। रात लगभग 8:30 बजे लगी यह आग को बुझाने में दमकल वाहनों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 5:00 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा। इसके बाद भी फैक्ट्री में रह रह कर आग भड़क रही है। एहतियातन मौके पर दमकल वाहन भी खड़े किए गए हैं।

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साबुन फैक्ट्री के संचालक हरीश सूरी ने रात 8:00 से 8:30 के बीच फैक्ट्री को लॉक कर दिया था। इसके बाद वह घर चला गया था। इस दौरान यहां केवल एक गार्ड ही था। फैक्ट्री बंद होने के बाद आग लगी। केमिकल व प्लास्टिक मटेरियल ज्यादा होने के कारण देखते ही देखते आज पूरी तरह फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंचे खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल अपनी कार्यवाही शुरू की।

भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग सहित एसीसी जामुल व नगर निगम भिलाई की अग्निशमन गाडिय़ां मौके पर पहुंची थी। पानी और फॉग के साथ आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पाने में लगभग 6 घंटे का समय लगा। वहीं पूरी तरह आग बुझाते बुझाते सुबह 5 बज गए थे। इस बीच दमकल गाडिय़ां एक के बाद एक राउंड लगाती रहीं।

 



Share

Leave a Reply