छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के फरार पांच आरोपी गिरफ्तार, रायपुर सहित प्रदेश के कई थानों दर्ज हैं इनके मामले

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के फरार पांच आरोपी गिरफ्तार, रायपुर सहित प्रदेश के कई थानों दर्ज हैं इनके मामले
Share

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना में धोखाधड़ी के मामले में कई महीनों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर के निर्देश तथा अति.पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह के मार्गदर्शन में जरहागांव थाना प्रभारी राजकुमार साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी और आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के द्वारा इंदौर मध्यप्रदेश में पहुंचकर आरोपियों की मदद करने वाले अभिषेक राठौर से पूछताछ करने पर आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में 2 माह पूर्व धोखाधड़ी का दर्ज यह मामला सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में जरहागांव पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए फरार 5 आरोपियों को इंदौर मध्यप्रदेश प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 युवक सहित 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
अति.पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि जिले के थाना जरहागांव में 6 जनवरी 2021 को प्रार्थी पीयूष तिवारी के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था कि प्रियंका लहरे, शशि लहरे, शैलेंद्र लहरे जो जरहागांव थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरिया के निवासी हैं तथा अतुल राठौर जो कि इंदौर मध्यप्रदेश का निवासी है, के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए प्रार्थी से 3 लाख रुपये नगद एवं प्रार्थी के जानकार दुकानदार से फर्नीचर ले लिए तथा प्रार्थी के द्वारा अपने रुपयों की मांग करने पर लगातार टालमटोल कर रहे। जिसके बाद पीयूष तिवारी द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसी तरह उक्त आरोपियों के द्वारा ही एक अन्य व्यक्ति अभिषेक गाजलवार को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 20 हजार की राशि लेकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उसके साथ भी धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया था। धोखाधड़ी के शिकार अभिषेक गाजलवार द्वारा 27 फरवरी 2021 को थाना जरहागांव आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। दोनों मामलों के दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे इस दौरान जरहागांव पुलिस के द्वारा आरोपियों के पतासाजी करते हुए अम्बिकापुर से आरोपियों के मदद करने वाले एक अन्य सहयोगी अनुज गुप्ता को 14 मार्च को गिरफ्तार किया जो कि अभी न्यायिक हिरासत में मुंगेली उप जेल में बंद है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों गिरफ्तार करने के बाद जरहागांव पुलिस के द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है। आरोपियों के द्वारा प्रदेश के रायपुर तथा दुर्ग जिले में भी धोखाधड़ी के अन्य मामलों में संलिप्तता रही है जिसके बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बेरोजगारों को ठगने गिरोह चलाने वाली प्रियंका लहरे के खिलाफ प्रदेश के कई थानों में मामले दर्ज हैं। रोजगार की चाह रखने वाले पढ़े लिखे नौजवानों को शिकार बनाते हुए प्रियंका लहरे द्वारा उन्हें सरकारी नौकरी लगवाने के झांसा दिया जाता था तथा उन लोगों से मोटी रकम वसूल कर फर्जी नियुक्त पत्र दे दिया जाता था। प्रियंका के इस कृत्य में उसके पति,भाई एवँ माँ भी साथ देती थी जिनके द्वारा ऐसे ही कई कारनामे प्रदेश के कई जिलों पर किये हैं। जिसमें ठगी के शिकार हुए लोगों ने उनके खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। कई थानों में इनके खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने एवं ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज होते चले गए, यही नहीं कुछ शिकायतें ऐसी है जिस पर जांच जारी है और भविष्य में मामले दर्ज हो सकते है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ मौदहापारा, रायपुर में धारा 384,120बी,201,389,67 आईटी एक्ट के तहत, थाना कुम्हारी में 420,34 के तहत, थाना भिलाई 3 में धारा 384,354,67 आईटी एक्ट के तहत, थाना जरहागांव में 420,120बी 212 आईपीसी के तहत, थाना जरहागांव में 420,468,120 बी आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज है।
 



Share

Leave a Reply