CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

लॉकडाउन में जुआ खेलते पांच व्यवसायी गिरफ्तार

लॉकडाउन में जुआ खेलते पांच व्यवसायी गिरफ्तार
Share

कोरबा। लॉकडाउन में जब लोगों का घरों से निकलना मना है तब कटघोरा में धन्ना सेठों ने मिलकर मनोरंजन के लिए जुआ का फड़ सजाया। इनमेें एक होम आइसोलेशन पर भी है। कटघोरा क्षेत्रांतर्गत सांझा चूल्हा के पीछे एक व्यापारी द्वारा खरीदे गए मकान में ये लोग जुआ खेलने बैठे। इसकी सूचना मिलने पर देर शाम पुलिस ने दबिश दी। मौके से 52 पत्ती ताश, 2200 रुपए नगद बरामद कर जप्त किया गया।


थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि जुआ खेलते पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल व संजय अग्रवाल को पकड़ा गया। इन सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के अलावा महामारी नियंत्रण अधिनियम की धारा 269, 270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बता दें कि आरोपी अनिल अग्रवाल की पुत्री कोरोना संक्रमित है और पूरा परिवार होम आइसोलेशन में है, फिर भी बाहर निकल कर जुआ खेलने गया था। एक आरोपी व्यवसायी होने के साथ क्षेत्र का बड़ा सिविल ठेकेदार और एक अन्य आरोपी डीजल चोरी करवाकर बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले इस पर कार्यवाही भी हो चुकी है। शेष आरोपी भी रसूखदार हैं। इस जुआ और धरपकड़ की पूरे कटघोरा में चर्चा गर्म है।


Share

Leave a Reply