CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

हादसे में दो और आत्महत्या में दो सहित चार की मौत ....

हादसे में दो और आत्महत्या में दो सहित चार की मौत ....
Share

महासमुंद : जिले के सरायपाली और बसना थाना क्षेत्र में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों मे एक वृद्धा और तीन युवक शामिल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


जानकारी के मुताबिक भौंरादादर निवासी गजाईन बाई पति जयप्रसाद बरिहा (69) विगत 7 फरवरी को सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल होने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थीं। रविवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। इसी प्रकार बसना निवासी रामेश्वर निषाद पिता कुमार निषाद (34) विगत 15 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल होने के बाद से उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती था। मौत रविवार रात 8 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


दो ने जहर सेवन कर दी जान

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा निवासी प्रहलाद प्रधान (28) ने शनिवार को अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया था। परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें खरोरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कोमाखान के दरबेकोल निवासी रामचंद्र साहू (22) ने भी अज्ञात कारणों से विगत 11 अप्रैल को जहर सेवन कर लिया था। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए यहां मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
 



Share

Leave a Reply