CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

खेत में काम करने गए चार किसान बाढ़ में फंसे...रात भर पेड़ में चढ़कर किया गुजारा...किया गया रेस्क्यू

खेत में काम करने गए चार किसान बाढ़ में फंसे...रात भर पेड़ में चढ़कर किया गुजारा...किया गया रेस्क्यू
Share

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लगातार बारिश से बाढ़ आया है। वहीं खेत में काम करने गए चार किसान बाढ़ में फंस गए और उन्हें रात भर पेड़ में चढ़कर गुजारा करना पड़ा। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने बाढ़ में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला है।

बता दें कि बेमेतरा जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते बेमेतरा जिले के अंतिम छोर में बसे गांव आज पचभैया,दाढ़ी क्षेत्र में हाफ नदी पूरे उफान पर है। जिसके चलते पचभैया गांव में खेतों में काम करने गए चार किसानो बाढ़ में फंसे गए थे रात भर पेड़ में चढ़ कर गुजारे आज बेमेतरा जिला प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें बाढ़ से बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान में पहुंचाए हैं। पचभेया गांव के निचली बस्तियों में पानी भर गया हैं ,बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगह स्कूलों व पंचायत भवन में पहुंचाया गया है और रहने खाने की व्यवस्था की गई है।

जिले में लगातार हो रही बरसात के चलते जिले से बहने वाली जीवनदायिनी शिवनाथ नदी, खारून नदी ,हाफ नदी व सुरही नदी के साथ छोटे नाले भी पूरे उफान पर है। जिसको लेकर जिला प्रशासन की टीम के अधिकारी कर्मचारी को अलर्ट कर दिया गया है और जिला मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है ताकि बाढ़ संभावित किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो फोन कर मदद मांगी जा सकती है। वही बेमेतरा के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने भी लोगों से अपील की है कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ना जाएं और सुरक्षित जगह पर रहे और अगर किसी चीज की आवश्यकता होती है तो वह कंट्रोल रूम फोन कर मदद मांग सकते हैं।



Share

Leave a Reply