CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

सडक हादसों में चार की मौत, वाहन चालकों पर जुर्म दर्ज..

सडक हादसों में चार की मौत, वाहन चालकों पर जुर्म दर्ज..
Share

महासमुंद : जिले के बसना, पटेवा और कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में वाहन चालकों के खिलाफ 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक बीते 17 जून को बसना थाना क्षेत्र एनएच 53 स्थित छांदनपुर के पास अज्ञात वाहन के चालक ने एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

इसी तरह पटेवा थाना क्षेत्र में एनएच 53 में तहसील कार्यालय के पास बीते 28 मई को बाइक क्रमांक सीजी 07 बीव्ही 9383 के चालक ने बाइक क्रमांक सीजी 04 सीसी 4190 के चालक यशवंत ध्रुव को ठोकर मार दी जिससे गंभीर चोट आने से उक्त युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच पश्चात आरोपी बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

इधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 353 खैरा चौक में बीते 24 फरवरी को ट्रक क्रमांक आर जे 11 जीबी 4542 के चालक ने टिकेश्वर चंद्राकर (46) को ठोकर मार दी। गंभीर चोट आने से उक्त युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पश्चात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठकुरदिया खुर्द निवासी गंगाधर पटेल बीते 12 अप्रैल को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। रायपुर अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
 



Share

Leave a Reply