छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

पौधा तुहंर दुआर योजना के अंतर्गत घर बैठे निः शुल्क पौधा मंगा सकते है , जानिए यहां

पौधा तुहंर दुआर योजना के अंतर्गत घर बैठे निः शुल्क पौधा मंगा सकते है , जानिए यहां
Share

कवर्धा: पौधा तुहंर दुआर योजना अंगर्तत आज से वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर कवर्धा वन मंडल से किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित वन मंडल के वन मंडल अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी तथा स्थानीय वन अमला मौके पर उपस्थित थे।


वन मंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर ने बताया कि इस योजना अंतर्गत वन मंडल कवर्धा के पास बांस, नीम, रामफल, आंवला, करंज, इमली, महुआ, हर्रा, बहेड़ा, सफेद सिरस, लाल सिरस, अर्जुन, आम, जामुन, अमरूद, मुनगा, सीताफल, कटहल, बेल, पपीता, अनार, बादाम, पैल्टाफॉर्म और गुलमोहर जैसी औषधीय, ईमारती, फलदार तथा शोभादार पौधों की प्रजातियां निःशुल्क प्रदाय करने हेतु उपलब्ध हैं। इन पौधों को घर बैठे प्राप्त करने के लिए हितग्राही को नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल करके उन्हें अपना नाम, अपने गांव का नाम, कौन सी प्रजाति चाहते हैं तथा कितनी संख्या में चाहते हैं, नोट कराना होगा। निर्धारित तिथि को वन अमला द्वारा पौधा, गांव के समस्त हितग्राहियों को एक साथ वाहन से पहुंचाकर प्रदाय किया जाएगा। इस योजना के नोडल अधिकारी सुनील सोनी वनपाल, मोबाइल नंबर 9329202572 तथा नरेंद्र राजपूत वनरक्षक, मोबाइल नंबर 9340493587 रहेंगे। इनके अतिरिक्त समस्त परिक्षेत्र अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करके हितग्राही अपनी जानकारी उन्हें नोट करा सकते हैं।



Share

Leave a Reply