छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 3 हैवानों ने कार में दिया वारदात को अंजाम

CG में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 3 हैवानों ने कार में दिया वारदात को अंजाम
Share

 कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर कार में गैंगरेप किया है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। यह घटना चैनपुर इलाके की बतायी जा रही है, मामले में मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जनाकारी के मुताबिक, पीड़िता थाना मनेन्द्रगढ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि 11 जून 2022 को अपने सहेली से रात्रि करीब 11ः30 बजे मिलने गई थी। दरवाजा नहीं खोलने पर वहां खडे़ एक व्यक्ति से फोन मांगी और उसको काल की। फोन नहीं उठाने पर वापस जाने लगी तभी वहां खड़े लड़के ने पीड़िता का गला पकड़कर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी। बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके पश्चात फिर से दिनांक 14.06.2022 को रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता को लड़के और उसके दो साथी जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर चैनपुर गोदाम के पास ले गये, जहां उसके साथ बलात्कार किया।

पीडिता की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 285/2022 धारा 363, 366, 376, 376(घ) भा0द0वि0, पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपियों द्वारा घटना को स्वीकार करने पर एवं घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।



Share

Leave a Reply