छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्मित मरचुरी एवं पोस्टमार्टम रूम का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्मित मरचुरी एवं पोस्टमार्टम रूम का किया लोकार्पण
Share

अंबिकापुरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को लुण्ड्रा जनपद के रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित मरचुरी (शवगृह)पोस्टमार्टम कक्ष का लोकार्पण एवं अत्याधुनिक ब्लड टेस्ट मशीन सी.बी.सी. का शुभारम्भ किया।

पढ़ें : माहापौर एजाज ढेबर के ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रि-ट्वीट कर बोला तीखा हमला 

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओ.पी.डी.आई.पी.डी.स्टाफ कक्षलेबर रूमदवाई वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से हाल-चाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और ईलाज के संबंध में पूछ-ताछ की। उन्होंने चिकित्सको से कहा कि मरीजों का ईलाज संवेदनशीलता के साथ करें। श्री सिंहदेव ने अस्पताल की साफ-सफाई एवं उत्तम प्रबंधन की सराहना की।

पढ़ें : छत्तीसगढ़: ट्रिपल मर्डर और गैंगरेप मामले का पुलिस ने किया खुलासा, जानिए आखिर क्या थी इस वारदात के पीछे का पूरा मामला

रघुनाथपुर पी.एच.सी. में मरचुरी एवं पोस्टमार्टम रूम बन जाने से यहाँ शवों को सुरक्षित रखा जा सकेगा तथा शवो का पोस्टमार्टम भी समय पर हो सकेगा। इसी प्रकार खून जांच करने की अत्याधुनिक मशीन प्रारम्भ होने से अब 20 मिनट में ही एक साथ एच.बी.आर.बी.सीडब्ल्यू.बी.सी. एवं प्लेटलेट्स की जांच की जा सकेगी।

पढ़ें : बड़ी खबर: एक ऐसा परिवार जिसमे हर सदस्य है चोर, पलक झपकते ही जेवरात पार कर देता है यह परिवार 

बताया गया कि रघुनाथपुर पी.एच.सी. प्रदेश का इकलौता पी.एच.सी. है जहां एलोपैथिकआयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक तीनो ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस अस्पताल में ओ.पी.डी. के साथ बेड का आईपीडी की सुविधा है। इसके साथ ही कोल्ड चैन रूम भी है जिसमे दवाईयों का सुरक्षित भंडारण किया जाता है। फरवरी से यहां कोविड का टीकाकरण भी शुरू हो गया है।

पढ़ें : BREAKING NEWS: रायपुर में भाजपा नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, श्रीचंद सुंदरानी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे अस्पताल 

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम रामजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंहउपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता सीएमएचओ डॉ पी.एस. सिसोदियाडी.पी.एम. डॉ पुष्पेंद्र राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply