CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

गृहमंत्री ने अंजोर रथ को दिखाई हरी झंडी, साइबर क्राइम और यातायात के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

गृहमंत्री ने अंजोर रथ को दिखाई हरी झंडी, साइबर क्राइम और यातायात के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक
Share

 महासमुंद: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने समीक्षा बैठक के बाद जिले के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की "अंजोर रथ" खाकी के रंग, स्कूल के संग नामक चलित पुलिस रथ को हरी झंडी दिखाई। अंजोर छत्तीसगढ़ी भाषा का शब्द जिसका अर्थ उजाला होता है।

इस रथ के माध्यम से जिले के थाना क्षेत्रों और साप्ताहिक हाट बाजारों में पहुंचकर साइबर क्राइम एवं विभिन्न तरीकों को अपनाकर किए जाने वाली अपराधों के प्रति लोगों को खासकर बच्चे और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। महासमुंद विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी, देवेंद्र बहादुर सिंह बसना और सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल सहित कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक, डीएसपी यातायात राजेश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अंजोर रथ के माध्यम से लोगों को अपराधियों के चंगुल में न आने और साइबर क्राइम से कैसे सतर्कता बरती जाए यह गुर भी बताए जायेंगे। साथ ही यह यातायात नियमों का पालन करने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अपराध होने पर मदद या सहायता के लिए तुरंत किए जाने वाले पुलिस के हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही यह अंजोर पुलिस रथ लोगों के बीच और बेहतर तालमेल बनाने में भी मदद करेगा।



Share

Leave a Reply