CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

पति को था पत्नी के चरित्र पर शक पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

 पति को था पत्नी के चरित्र पर शक पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...
Share

दुर्ग : चरित्र शंका में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। आरोपी ने महिला से 10 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों साथ मे रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना, जामुल थाना क्षेत्र की है। लक्ष्मी पारा निवासी चित्रलेखा देवांगन 27 का प्रेम प्रसंग संतोषी पारा निवासी विवेक गुप्ता 30 से था। दोनों ने 30 अप्रैल को लव मैरिज की थी, जिसके बाद महिला अपने पति के साथ लक्ष्मी पारा में रहती थी। मंगलवार की दोपहर को विवेक की माँ जब उसके घर पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो उसकी बहु चित्रलेखा का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। पूरा शव नीला पड़ चुका था। वहीं बेटा घर पर नहीं था, जिसके बाद इसकी जानकारी जामुल पुलिस को दी गई।

महिला के शरीर मे काफी गहरे चोट के निशान मिले है। साथ ही अंदरूनी हिस्सों में भी जख्म थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि, उसे उसकी बीबी पर चरित्र संदेह था। इसी बात को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा होता था। लव मैरिज से पहले भी झगड़ा हुआ था।

इसकी रिपोर्ट भी जामुल थाने में कई गई थी, लेकिन बाद में शिकायत वापस ले ली गई थी। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस घटना के संबंध में एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी नशे का आदि है। पहले भी मारपीट कर चुका था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



Share

Leave a Reply