छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दंतेवाड़ा में 18 लाख के 3 नक्सलियों ने किया लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा में 18 लाख के 3 नक्सलियों ने किया लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण
Share

 

० अब तक कुल 549 नक्सलियों ने किया है के तहत आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ‘‘लोन वर्राटू अभियान‘‘ (घर वापस आईये) के अंतर्गत आज गुरूवार को कुल 18 लाख रूपए के तीन इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन तीन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दो पर 5-5 लाख रूपए एवं एक पर 8 लाख रूपये का इनाम राज्य शासन द्वारा घोषित किया गया था।

आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले नक्सली हिंसा से तंग आकर इन्होने आत्मसमर्पण किया है। इनके द्वारा ये आत्मसमर्पण नक्सलियों के द्वारा प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले शहीद सप्ताह (28 जुलाई – 3 अगस्त) के पहले दिन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनो आत्मसमर्पित माओवादी पुलिस पर घात लगाकर हमला करने जैसी घटनाओ में शामिल थे। जिनमे से दो आत्मसर्पित माओवादी बटालियन टीम के सदस्य थे वहीं एक माओवादी कंपनी नं. 2 का सदस्य था। ये तीनो पिछले 10 से 11 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय बताये गए हैं।



Share

Leave a Reply