छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

प्रवासी मजदूरों को क्वारिनटाइन सेन्टरों में ठहराने के निर्देश

प्रवासी मजदूरों को क्वारिनटाइन सेन्टरों में ठहराने के निर्देश
Share

कांकेर। बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार की दृृष्टि से जो लोग छत्तीसगढ़ राज्य या बस्तर संभाग से बाहर परिवार सहित या व्यक्तिगत रूप से गये थे, अब वे कोरोना संक्रमण की व्यापकता को देखते हुए अपने गृह ग्राम व जिला वापस आ रहे है। अतः ऐसी स्थिति में उन्हें नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित क्वारिनटाइन सेन्टरों में ठहराने के लिए कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले के सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और बीएमओ को निर्देशित करते हुए क्वारिनटाइन सेन्टरों में सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा है कि प्रत्येक क्वारिनटाइन सेन्टर के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर उसी गांव में पदस्थ कर्मचारियों में से एक दल गठित किया जावे, जिसमें हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, ग्रामीण कृृषि विस्तार अधिकारी, वन रक्षक में से होंगे। यदि पूर्व में कोरोना बचाव दल गांव, नगरीय क्षेत्रों में गठित किया गया हो तो उस दल को भी क्वारिनटाइन सेन्टरों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
क्वारिनटाइन सेन्टर में मजदूरों के निवास करने को दृृष्टिगत रखते हुए उनके सोने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पंखे की व्यवस्था और जलपान भोजन इत्यादि की व्यवस्था सहित साफ-सफाई, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है। क्वारिनटाइन सेन्टरों में सेनेटाइजर व हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
 



Share

Leave a Reply