छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

BIG BREAKING : राजधानी के मेकाहारा में डॉक्टरों के साथ मारपीट व गली गलौज करने वाला जेल प्रहरी गिरफ्तार

BIG BREAKING : राजधानी के मेकाहारा में डॉक्टरों के साथ मारपीट व गली गलौज करने वाला जेल प्रहरी गिरफ्तार
Share

रायपुरभीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में डॉक्टरों से गाली-गलौच व मारपीट के मामले में आरोपी जेल प्रहरी शत्रुहन उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें : कोरोना अलर्ट : कोरोना का नया स्ट्रेन है ज्यादा खतरनाक, यदि आपको ये लक्षण दिख रहे हैं तो हो जाइये सावधान 

मेकाहारा प्रशासन ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी को डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के रेडियो डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष कक्ष में एमआरआई में पदस्थ आएमओ प्रवेश किया। उसके उपरांत पीछे-पीछे जेल प्रहरी शत्रुहन उरांव, जो जिला जेल दंतेवाड़ा में पदस्थ है ने भी कक्ष में प्रवेश किया व पर्चा को टेबल में पटकते हुए कहने लगा कि ये जांच कब होगी और इसके साथ ही डाॅक्टरों के साथ गाली गलौज करने लगा। जेल प्रहरी से यह पूछने पर कि आपका अधिकारी कौन है, उनका फोन नंबर दीजिये बात करेंगे। यह सुनकर जेल प्रहरी भड़क गया और गाली गलौज करने लगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : जिले में 6 नए राजस्व निरीक्षक मंडल बनाने की हुई घोषणा, राज्य सरकार ने की बड़ी घोषणा 

ड्यूटी में उपस्थित डाॅक्टरों ने उसे शांत करने की कोशिश की, पर वह उलझ गया। इसको देखते हुए कक्ष में उपस्थित जूनियर डाॅक्टर बीच बचाव करने के लिये आगे बढे तो शत्रुहन उरांव ने 2 डाॅक्टरों के साथ मारपीट की और महिला डाॅक्टर सहित 3 डाॅक्टरों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान इस बात की सूचना अधीक्षक को फोन पर दी गई। तत्पश्चात् अस्पताल चौकी से 02 पुलिस कर्मचारी आकर उसे काबू में कर ले गये।

पढ़ें : BIG BREAKING : अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा 

उक्त कर्मचारी का मरीज एम.आर.आई. जांच के लिए सबसे बाद में आया था उसका एम.आर.आई. जांच क्रमवार होना तय था। इसके बावजूद भी पुलिस कर्मचारी सीटीएआरआई कंसोल एवं काउंटर में उपस्थित डाक्टरों के साथ गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। यह बताने के बाद भी कि जांच के संबंध में वक्त तो लगता है समय नहीं बताया जा सकता इसके बाद भी शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुये डाॅक्टरों के साथ मारपीट व गाली गलौज किया। जिस पर आरोपी जेल प्रहरी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 34/21 धारा 186, 294, 353, 506 भादवि. एवं चिकित्सा सेवा हिंसा अधिनियम की धारा 3 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के मेकाहारा में कांस्टेबल और डॉक्टर के बीच झड़प मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का आया बड़ा बयान 


थाना मौदहापारा पुलिस ने आरोपी जेल प्रहरी शत्रुहन उरांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जेल प्रहरी शत्रुहन उरांव का मेड़िकल मुलाहिजा कराने पर उसके द्वारा शराब सेवन करना भी पाया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण में अन्य धारायें जोड़ी जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। घटना के दौरान मेकाहारा पुलिस सहायता केन्द्र में पदस्थ दो पुलिस कर्मचारी मूक दर्शक बनकर पूरी घटना को देख रहे थे उनके द्वारा किसी प्रकार का बीच- बचाव नहीं किया गया, इस संबंध में दोनों पुलिस कर्मचारियों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।



Share

Leave a Reply