छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कोविड-19 वैक्सीनेशन: वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में रायगढ़ पुलिस के 1237 जवानों को लगेगा टीका

  कोविड-19 वैक्सीनेशन: वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में रायगढ़ पुलिस के 1237 जवानों को लगेगा टीका
Share

रायगढ़। कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की बारी आने पर उन्होंने शनिवार को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।


वहीं कोरोना वैक्सीनेशन के लिये जिला पुलिस बल रायगढ़ में कार्यरत 1237 अधिकारी व जवानों का डाटा तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इकाई के सभी अधिकारी व जवानों को अपनी बारी में अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने को कहा गया है। आज पुलिस अधीक्षक के साथ ही मेडिकल कॉलेज में एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर ने भी वैक्सीन की पहली डोज लगवाई गई है।

विदित हो कि माह अगस्त में महानदी के तटीय क्षेत्रों में आई बाढ़ में बाढ़ पीड़ितों की सहायता दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने क्वॉरेंटाइन रहकर कार्य को अपने बंगले से संचालित रखा। जिला पुलिस के 344 अधिकारी व जवान कार्य के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित हुए, जिसमें 339 जवान कोरोना से जंग जीतकर वापस फिल्ड में हैं, वहीं 4 जवान अभी भी क्वॉरेंटाइन पर हैं। जबकि जिला पुलिस ने अपना एक जवान कोरानाकाल में खोया है।

दूसरे चरण में क्रमवार जिला पुलिस के सभी अधिकारी व जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाई जायेगी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले एसपी संतोष सिंह वैक्सीनेशन लगवाने के साथ ही सोशल मीडिया के जरिये सभी को अफवाहों पर ध्यान ना दे कर अपनी-अपनी बारी में अनिवार्य रूप से कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
 


Share

Leave a Reply