CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

दिल्ली सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी शहीदों के परिवारों को दे 1-1 करोड: रामचंद्र शर्मा

 दिल्ली सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी शहीदों के परिवारों को दे 1-1 करोड: रामचंद्र शर्मा
Share

रायगढ़। नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को एक एक करोड रुपए देने की मांग पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने की है। कल के हुए दर्दनाक हादसे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस में निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके रामचंद्र शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा ड्युटी में कार्यरत पुलिसकर्मी की मौत पर उक्त पुलिस कर्मी के परिवार को एक करोड रूपए की राहत राशि दी जाती है, इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार को भी ड्युटी पर तैनात पुलिस कर्मी के देहांत पर एक करोड रुपए की राशि प्रदान की जानी चाहिए। शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि केवल शहीद कहकर अन्तिम संस्कार कर देने से जिम्मेदारी पुरी नहीं मानी जायेगी क्युकी कई ऐसी घटनाएं सामने आती है जब शहीद परिवार बाद में तकलीफ पाता है और कोई सुनवाई नहीं होती या कोई पूछने वाला नहीं होता। सरकारें आती है चली जाती है पर वह परिवार दर दर भटकता है ऐसी स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मजबूती से मिलना चाहिए। इस विषय पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
 
चलायेंगे हस्ताक्षर अभियान
पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस कर्मियों के लिए ये राशि न ते की जाती है तो वे सिविल सोसायटी के साथ मिलकर पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग करेगें की कम से कम नक्सली हमलों में शहीद होने वाले पुलिस के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड रुपए की राशि दिए जाने का अनिवार्य प्रावधान किया जाए। शर्मा ने सिविल सोसायटी से ये अपेक्षा की है की इसमें मदद के लिए वे भी आगे आएं। इसकी शुरुआत रायगढ़ जिले से ही किए जाने की बात कही गई है।
 


Share

Leave a Reply