छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

क्रूरता की हदें पार : गाय का मुंह बोरी से बांधकर जमकर पीटा, फिर उफनती नदी में फेंक दिया...

क्रूरता की हदें पार : गाय का मुंह बोरी से बांधकर जमकर पीटा, फिर उफनती नदी में फेंक दिया...
Share

 जांजगीर-चांपा: जिले में गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। लगभग दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने एक गाय के मुंह पर बोरी बांधकर डंडे से जमकर पीटा। इतना ही नहीं बल्कि गाय को जिंदा ही उफनती नदी में फेंक दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

इसका वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी युवा मोर्चे से कुछ लोगों ने हसौद थाने में वीडियो सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हसौद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव की यह घटना बताई गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी है। शिकायतकर्ताओं ने लालमाटी निवासी राहुल खुंटे, कमल किशोर खुंटे, किरन जाटवर और कुलदीप का नाम शिकायत पत्र में लिखा है।

पुलिस ने इस मामले में धारा 429 व कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 4, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कमल किशोर खुंटे, राहुल खुंटे और किरन जाटवर तथा अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले में हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Share

Leave a Reply