CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

महिला का अश्लील वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार...

महिला का अश्लील वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार...
Share

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक घर में काम करने गए 2 युवकों ने उसी घर की महिला का एक अश्लील वीडियो बना लिया। दोनों उस घर में टाइल्स लगाने का काम करने गए थे। फिर मौका मिला तो उन्होंने महिला के नहाते वक्त का वीडियो बना लिया। मगर उसी वक्त महिला का पति घर पहुंच गया और अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के यहां टाइल्स लगाने का काम किया जाना था। इस परिवार में पति-पत्नी ही रहते हैं। टाइल्स लगाने का काम ओसामा हुसैन18 और तंजीम खान19 को दिया गया था। रविवार को दोनों ने काम करना शूरू कर दिया इस दौरान महिला का पति किसी काम से बाहर गया था। इधर, महिला का पति जैसे बाहर गया।

कुछ समय बाद महिला घर के ही बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। इसी वक्त दोनों आरोपी दीवार के पीछे से महिला का वीडियो बनाने लगे। दोनों वीडियो बनाने में लगे थे। इतने में महिला का पति फिर वापस घर पहुंच गया और उसने दोनों की ये हरकत देख ली। जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद आस-पास के लोगों को भी बुलाया गया। बाद में पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। तब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 



Share

Leave a Reply