छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत के मामले में दंडाधिकारी जांच के आदेश...

आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत के मामले में दंडाधिकारी जांच के आदेश...
Share

जांजगीर । सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में कलेक्टर ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए है। इस मामले की जांच करने जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान को निर्देश दिया है। ज्ञातव्य है कि मृतक आरक्षक के परिजनों ने मौत को सुनियोजित साजिश बताते हुए मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। विधायक धर्मजीत सिंह ने भी हत्या का संदेह जताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की दंडाधिकारी जांच एसडीएम को सौंपी है।
ज्ञातव्य है की पुलिस आंदोलन के समर्थन, वरिष्ठ अधिकारियों की सोशल मीडिया पर आलोचना व मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक साल का वेतन देने की वजह से चर्चा में रहे सक्ती में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह की गुरुवार की रात 12.30 बजे जांजगीर में संदिग्ध रूप से एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक दिन पहले ही उसने सक्ती के थानेदार रविंद्र अनंत के खिलाफ फेसबुक में पोस्ट डाली थी, जिसमें आरोप लगाया था कि थानेदार एक लाख रुपये महीना लेकर जुए का अड्डा चलाते हैं। पहले कई पोस्ट में आरक्षक अपनी जान का खतरा, निलंबन और बर्खास्तगी का आरोप लगाता रहा है। इस बीच यह जानकारी भी आई है कि बीते 30 अप्रैल को बिना सूचना दिए पुष्पराज सिंह ड्यूटी से गायब था, जिसकी जांच 7 मई को एएसपी संजय महादेवा में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू की थी। इसके अलावा एक अन्य बिंदु पर भी जांच हो रही थी जिसमें उसने मुलमुला के थानेदार को आरक्षक द्वारा थप्पड़ मारने की तारीफ की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी। परिवार के लोगों ने उसकी मौत को दुर्घटना मानने से इनकार किया, और इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन की ओर से दिए गए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को लेने से मना भी कर दिया।
वहीं लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने भी पुष्पराज सिंह की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि होनहार आरक्षक अपने ही विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाता रहा है। इससे उसके अचानक मौत से आशंकाएं पैदा हो रही है। मौत का रहस्य सामने लाने के लिये उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।
जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के बाद जांजगीर की एसडीएम मेनका प्रधान को दंडाधिकारी जांच का निर्देश दिया है। प्रधान इस समय होम आइसोलेशन पर हैं जिसके कारण जांच शुरू नहीं हुई है। अवकाश से लौटने के बाद जांच शुरू किए जाने की बात की गई है। जांच के बिंदुओं में आरक्षक की मृत्यु का कारण, मृत्यु के लिए कोई दोषी है या नहीं, क्या किसी संदिग्ध परिस्थितियों के अधीन मौत हुई या प्राकृतिक मौत हुई शामिल किये गये हैं।
 



Share

Leave a Reply