CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 6 घायल

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 6 घायल
Share

 जशपुर: छत्तीसगढ़ में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पत्थलगांव विकासखंड के अंतर्गत गोंडी गांव के निकट बुधवार शाम यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 55 वर्षीय अनंत नागवंशी, 25 वर्षीय देवानंद और 22 वर्षीय दिवाकर नागवंशी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 6 लोग घायल हुए है। जिनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि एक बस बुधवार शाम पत्थलगांव से अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी, जब यह गोंडी गांव के करीब पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।



Share

Leave a Reply