छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मामा की बेटी को दो नाबालिगों ने बनाया हवस का शिकार: मामी ने दबाया मामला, तो दोबारा पहुंचे घर

मामा की बेटी को दो नाबालिगों ने बनाया हवस का शिकार: मामी ने दबाया मामला, तो दोबारा पहुंचे घर
Share

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कों ने मामा की 7 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की मां ने लोक-लाज के चलते पहली बार मामले को दबाया, तो दोनों लड़के फिर वही हरकत करने मामा के घर पहुंच गए। घर में घुसने से मना करने पर दोनों लड़कों ने मामी के साथ मारपीट की। ने  वई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अकेला पाकर दिया घटना को अंजाम
नेवई टीआई ममता aअली शर्मा ने बताया कि 4 महीने पहले 13 साल साल और 15 साल के लड़के अपने मामा के घर घूमने आए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने मामा की 7 वर्षीय बेटी खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग भाई वहां से अपने घर चले गए।

सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने दबा दिया मामला
शाम को जब बच्ची के माता-पिता आए तो बेटी ने रो-रोकर उन्हें सारी जानकारी दी। सगे संबंधी का मामला और सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने उस समय मामले को वहीं दबा दिया। इसके बाद रविवार को फिर से दोनों भाई मामा के घर पहुंचे। उन्हें देख मामी आग बबूला हो गई। उसने उन्हें घर से भगाया तो दोनों लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

दोबारा बहन के साथ करना चाह रहे थे गंदी हरकत
दोनों नाबालिग भाई मामा के घर जाकर जबरदस्ती उनकी लड़की के पास जा रहे थे। वह दोनों पहले की तरह फिर से उसके साथ गंदा काम करने पहुंचे थे। बच्ची की मां और पिता ने दोनों लड़कों पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply