CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

माओवादियों ने लगाई जनअदालत: सरेंडर नक्सली को कटघरे में खड़े कर गांववालों से पूछा- ये गद्दार है, मारें या छोड़ दें

माओवादियों ने लगाई जनअदालत: सरेंडर नक्सली को कटघरे में खड़े कर गांववालों से पूछा- ये गद्दार है, मारें या छोड़ दें
Share

 माओवादियों की चेरला एरिया कमेटी ने जनअदालत का एक वीडियो जारी किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा के जंगल में माओवादियों ने जनअदालत लगाई। इस जनअदालत में एक सरेंडर नक्सली को कटघरे में खड़ा किया गया। यहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों से पूछा- इस गद्दार का क्या किया जाए? मार दें या छोड़ दें। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि, इसने हमें परेशान नहीं किया है। एक मौका दे देते हैं। ग्रामीणों की बात सुनकर माओवादियों ने सरेंडर नक्सली को रिहा कर दिया है।
20 अगस्त को गांव से नक्सलियों ने किया था अपहरण
दरअसल, करीब 3 से 4 सालों तक नक्सलियों के साथ काम करने के बाद नक्सली जीवन ने साल 2021 में सरेंडर कर दिया था। जंगल से निकल कर खुशहाल जिंदगी जी रहा था। नक्सली लगातार इसकी तलाश कर रहे थे। वहीं 20 अगस्त को सुकमा के किस्टाराम के एटूपाका गांव से नक्सलियों ने जीवन का अपहरण कर लिया था। फिर आंखों पर पट्टी बांधकर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती जंगलों में 2 से 3 दिनों तक लगातार घुमाया गया। जिसके बाद तेलंगाना के भद्रादी जिले के एक गांव के जंगल में जनअदालत लगाकर जीवन को कटघरे में खड़ा कर दिया।

इस जनअदालत में आस-पास गांव के सैकड़ों ग्रामीण भी पहुंचे हुए थे। नक्सलियों ने जीवन के हाथ बांधे थे, आंखों पर काली पट्टी बांधी थी। कुछ देर बाद आंखों की पट्टी खोली। नक्सलियों की चेरला एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा कि, यह गद्दार है। हमारा साथ छोड़कर पुलिस के साथ मिल गया है। हमारी खबर पुलिस को देता है। नक्सलियों ने ग्रामीणों के सामने जीवन से भी यह कबूल करवाया। जिसके बाद जनअदालत में मौजूद ग्रामीणों से पूछा गया कि इस गद्दार का क्या किया जाए? तब ग्रामीणों ने कहा इसे एक मौका और देना चाहिए। फिर नक्सलियों ने जीवन को रिहा कर दिया।



Share

Leave a Reply