CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

छत्तीसगढ़ में सामूहिक हत्याकांड की बाढ़, आखिर कहां है सरकार : चंदेल

छत्तीसगढ़ में सामूहिक हत्याकांड की बाढ़, आखिर कहां है सरकार : चंदेल
Share

 रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जशपुर में तिहरे हत्याकांड की वारदात पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसके पहले मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और राज्य के दो अन्य मंत्रियों के जिले दुर्ग के कुम्हारी में चार लोगों की एक साथ हत्या तथा इसके पहले जशपुर के सीमावर्ती इलाके के जंगल में पत्थर से कुचलकर तीन लोगों की सामूहिक हत्या की वारदात का हवाला देते हुए सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार नाम की कोई चीज है अथवा नहीं? राज्य में सामूहिक हत्याकांडों की बाढ़ आई हुई है। आखिर सरकार कहां है और क्या कर रही है? प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। हर रोज हत्या लूट डकैती बलात्कार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन सरकार के कान में इन घटनाओं का शोर सुनाई नहीं पड़ रहा है। यह सरकार सुनने की शक्ति खो बैठी है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सरकार का ध्यान जनता की सुरक्षा पर बिल्कुल भी नहीं है। सरकार केवल राजनीतिक नाटक नौटंकी और  बयानबाजी में उलझी हुई है। यह सरकार जनता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में 1 प्रतिशत भी कसौटी पर खरी नहीं उतरी है। आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है और छत्तीसगढ़ में अपराधी तत्व बेखौफ होकर संगीन अपराधों को जब चाहे, जहां चाहे अंजाम दे रहे हैं।  भाजपा राज्य के बिगड़ते हालात से राज्यपाल को अवगत कराते हुए उनसे आग्रह करेगी कि राज्य की जनता की संवैधानिक अभिभावक के रूप में वे इस मामले में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने ठोस कदम उठाएं ताकि जनता निर्भय होकर जी सके।



Share

Leave a Reply