CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

दो मोटरसाइकिलो में जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की मौत...

दो मोटरसाइकिलो में जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की मौत...
Share

सूरजपुर : जिले के प्रेमनगर के नजदीक दो मोटर साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।एक मोटरसाइकिल में सवार महिला को चोट आई है। जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के तेंदुआ आंवरापारा निवासी राजकुमार 35 वर्ष रिश्तेदार के यहां चन्दननगर में अन्नाप्रासन कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी सुनीता के साथ आया था। शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से गांव वापस लौट रहा था। प्रेमनगर बाजार के समीप उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही प्रभुराम साहू 55 वर्ष निवासी करमीटिकरा प्रेमनगर के मोटरसाइकिल से टकरा गई थी।


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल चालके , सड़क पर गिर गए थे।सिर में आई गंभीर चोट की वजह से दोनों को पहले प्रेमनगर फिर जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया था।यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया था।यहां राजकुमार की रात में ही मौत हो गई जबकि प्रभुराम साहू ने सुबह दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक प्रभुराम साहू बाजार में दुकान लगाने के लिए तराजू बाट लेने घर आया था।वापसी में वह दुर्घटना का शिकार हो गए थे।तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताई जा रही है।
 



Share

Leave a Reply