छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

BIG BREAKING : पॉवर हाउस स्थित फल मंडी के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, लगातार फट रहे गैस सिलेंडर

BIG BREAKING : पॉवर हाउस स्थित फल मंडी के पास झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, लगातार फट रहे गैस सिलेंडर
Share

भिलाई | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई पावर हाउस फल मंडी के पीछे बनी बस्ती में शनिवार दोपहर को भयानक आग लग गई। आग के कारण देखते ही देखते पूरी बस्ती जलकर राख हो गई। बांस बल्लियों से बने गरीबों के आसियाने पूरी तरह से उजड़ गए। इस दौरान एक के बाद एक 15 सिलेण्डर ब्लास्ट हुए। घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी बस्ती ही जल चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार  फल मंडी पावर हाउस के पीछे स्थित खटीक बस्ती में यह हादसा हुआ। आग कैसे और क्यों लगा यह जांच का विषय है। आग के कारण बस्ती में बने सभी घर जल गए। आग लगते ही यहां अफरातफरी मच गई। आगा -आग चिल्लाते हुए झुग्गियों ने लोग बाहर निकले। लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे थे।

उपस्थित लोगों ने बताया कि आसमान में दूर दूर तक धुंआ व आग की लपटें दिखाई दे रही थी। वहीं बीच बीच में सिलेण्डर ब्लास्ट हो रहे थे। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास की है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही देर में पूरी बस्ती जलकर राख हो गई।

छावनी पुलिस के अनुसार बस्ती में 100 से अधिक छोटी बड़ी झुग्गियां बनी हुई थी। सभी बांस व बल्ली की बनी झुग्गियां ज्यादा थी। इस वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर जल गए। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं पूरी बस्ती जलने से गरीबों को काफी नुकसान हुआ है। आग पर पूरी तरह काबू पाए जाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।



Share

Leave a Reply