छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी के संबंध बैठक आयोजित, श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जाएगा पूरा ध्यान विभागीय प्रदर्शनी नही

 राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी के संबंध बैठक आयोजित, श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जाएगा पूरा ध्यान विभागीय प्रदर्शनी नही
Share

गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के दिये गए निर्देश पर राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में कलेक्टर ने आज सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। 

बैठक में कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई मंचीय आयोजन नहीं किए जाएंगे और ना ही आयोजन शासकीय होंगे। लेकिन श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला सीईओ चंद्रकांत वर्मा, डीएफओ मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर जे.आर. चैरसिया और जिला अधिकारी मौजूद थे ।

कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगा। इस दौरान 3 स्नान पर्व 27 फरवरी माघी पूर्णिमा, 6 मार्च जानकी जयंती और 11 मार्च महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर होगा। स्नान के लिए स्नान कुंड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, बायो शौचालय ,बिजली, पानी ,स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत राजिम व नयापारा को सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। 

इसी तरह अन्य विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग को सफाई, सड़क, बेरिकेड्स, विद्युत विभाग को लाइट, नगर पंचायत राजिम को साफ-सफाई, पीएचई को बायो टॉयलेट, पानी की व्यवस्था, खाद्य विभाग को भोजन प्रबन्ध, जल संसाधन विभाग को पर्याप्त स्नान कुंड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस बार शासकीय स्टाल नही लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी नही होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते कोई भी स्टेज कार्यक्रम नहीं आयोजित होंगे। लेकिन आम जनता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। राजिम पुन्नी मेला के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं राजिम के अनुविभागीय अधिकारी जी.डी. वाहिले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक के पश्चात कलेक्टर और अधिकारियों ने मेला स्थल का अवलोकन किया गया आवश्यक व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए।
 


Share

Leave a Reply